Mobile Screen Protection
Screen Protector का परिचय - Mobile Phone के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके बगैर हम नहीं रह सकते और यह हमारे महंगे शौक में से एक हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोन स्क्रीन लगातार बड़े हो रहे हैं। जिससे कि हाथ से गिरने पर सबसे पहले स्क्रीन के टूटने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए इसकी स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसपर हमें ध्यान देते हैं जरुरत है। ऐसे कई तरीके हैं जिससे हम फोन की स्क्रीन की सुरक्षा कर सकते हैं। जब आप हजारों रुपए फोन खरीदने में खर्च कर रहे हैं तो कुछ और रुपए इसकी सुरक्षा में खर्च करना एक समझदारी ही होगी। इसके अलावा मार्केट में विभिन्न प्रकार के स्क्रीन प्रोटक्शन उपलब्ध है जो कि कुछ ज्यादा ही सुरक्षा संबंधी दावा करते हैं। हांलांकि हमें स्क्रीन प्रोटक्शन की जरूरत पड़ती ही है। मोबाइल स्क्रीन प्रोटेक्शन में सबसे पहले टेंपर्ड ग्लास और फिर अन्य का जैसे Anti Glare ,Plastic Screen Guard, लेमिनेशन, एंटी डस्ट इत्यादि का नाम आता है। इसके अलावा कई मोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी स्क्रीन सेफ्टी के लिए पहले ही ठोस, मजबूत ग्लास लगा देती है जिसको हम कोर्निग गोरिल्ला ग्लास से जानते हैं जिसके अभी तक छह वर्जन मार्केट में आ चुके हैं। विभिन्न प्रकार के मोबाइल स्क्रीन प्रोटक्शन है और सभी में कुछ ना कुछ भी भिन्नताएं भी है। तो जानते हैं कि स्क्रीन प्रोटक्शन की कौन-कौन सी वेराइटी होती है और कौन सी हमारे फोन के लिए उचित होगा।
Screen Protector के प्रकार -
1 .Tempered Glass
2.Plastic Screen Guard
Plastic स्क्रीन गार्ड सबसे आम प्रकार के स्क्रीन गार्ड में से एक है यह स्क्रीन को खरोच से बचाता है और स्क्रीन पर निशान फिंगरप्रिंट धूल आदि से भी बचाता है। प्लास्टिक स्क्रीन गार्ड सस्ते आते हैं इसलिए वह गिरने से कोई खास सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। यह आपको 80 से 100 रुपए में मिल जायेंगे।
3.Anti Glare Screen Protection
एंटी ग्लेयर स्क्रीन प्रोटक्शन ग्लास के साथ आते हैं जो एक रासायनिक प्रक्रिया में निर्मित होता है जिसमें सामान्य की तुलना में 5 से 10 गुना अधिक मजबूत होता है। Anti Glare Screen Protection आपके फोन की स्क्रीन को खरोच और उंगलियों के निशान से काफी हद तक बचा सकता है। यह सिर्फ स्क्रीन की सुरक्षा करता है फोन की बॉडी को नहीं। यह स्क्रीन प्रोटेक्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रोटेक्टर में से इक हो सकता है।
एंटी एंटी ग्लेयर स्क्रीन प्रोटेक्टर अगर आप प्रकाश के खिलाफ बैठे हैं या धूप में है और स्क्रीन को देखने में परेशानी हो रही है तो यह स्क्रीन प्रोटेक्टर आपके लिए है। Anti Glare Screen Protector आपको यह मार्किट से 200 से 300 में मिल जायेंगे।
4. Privacy Screen Protector -
कुछ लोगों को दूसरे लोगों के काम में अपनी नाक डालने की बुरी आदत होती है। यह प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर आपके उस अजीब स्थिति को बचाने में मदद करता है। संदेश टाइप कर रहे हो दूसरा इसको ना देखें तो आप इस स्क्रीन प्रोटेक्टर के साथ स्क्रीन को केवल तभी देख पाते हैं जब आप इसे सीधे देख रहे हो। यह ऑनलाइन आपको 250 से 400 के एवरेज में मिल जायेगा।
5. Anti Dust Screen Protector -
एंटी डस्ट एंड फिंगर प्रिंट्स एक स्क्रीन प्रोटेक्टर है। जो आपके टच फीचर की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए और आपको स्क्रीन पर बने रहने के लिए चिपचिपे उंगलियों के निशान से बचाने में मदद करता है। और फोन की स्क्रीन पर धूल को जमने नहीं देता है।6. Lamination -
लेमिनेशन यह सबसे सस्ते स्क्रीन प्रोटेक्टर में से एक है इससे मोबाइल की स्क्रीन पर सुरक्षा तो बिल्कुल भी नहीं होगी हालांकि यह तेलीय दाग कुछ स्क्रैच आदि से बचाता है। इसको कोई भी मोबाइल स्टोर 20 से 30 रुपए में लगा देगा।7. Ultra Clear Screen Protection -
यह अत्यधिक पारदर्शी होता है ताकि यह स्क्रीन का एक चीज स्पष्ट दृश्य दिखाई दे। यह स्क्रीन प्रोटेक्टर सूरज की यूवी किरणों को ब्लॉक कर सकता है और एक बिना चिपकने वाला सिलिकॉन बैक के साथ आ सकता है। जिससे इसे उतारना और बदलना आसान हो जाता है यह 99% तक ट्रांसपेरेंट होते हैं।Screen Protector पर निष्कर्ष -
हमने जाना कि मोबाइल के स्क्रीन की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के स्क्रीन प्रोटेक्टर है। और इसको हर कोई अपनी सहूलियत के अनुसार इस्तेमाल कर रहे हैं। हालाँकि इन सभी से परे स्क्रीन प्रोटेक्टर में टेम्पर्ड गिलास एक कॉमन नाम है और सस्ता भी आता है और सभी इससे वाकिफ भी हैं। फिर भी किसी के महंगे फ़ोन के लिए हाई क्वीलिटी के प्रोटेक्टर की जरुरत होती है। जिसको आपने ऊपर के लेख में समझा और पढ़ा। जैसे - Ultra Clear Screen Protector, 10D Tempered Glass, Anti Dust Screen Protector, Anti Glare Screen Protector इत्यादि।
Thanks to All Readers -
इस लेख को पढ़ने के लिए हम आप सभी पाठकों का आभार प्रकट करतें हैं। उम्मीद करतें हैं कि यह आर्टिकल आपके काम की होगी। यदि नहीं तो आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। हम आपकी राय पर प्रतिक्रिया अवश्य देंगे।
Questions and Answer -
Q. PET Film, TPU Film क्या है, और यह Tempered Glass से कैसे अलग या समान है ?
Ans. PET एक प्रकार का प्लास्टिक तत्व है जो कई रूपों मैं मिलता है । स्क्रीन की रखवाली के लिए पोलिस्टर फिल्म में एक साइड एक सिलीकान चिपकने वाला तथा दूसरी साइट खरोच प्रतिरोधी मैट कोटिंग होता है ।
TPO थर्मो प्लास्टिक पॉलिथीन होता है । यह रासायनिक रूप से संबंधित प्लास्टिक है । जिसके गुणों में खरोच प्रतिरोध लोच और तेल प्रतिरोध और वृद्धि की कठोरता शामिल है । उदाहरण के लिए हल्की खरोंच आमतौर पर नर्म प्लास्टिक में बस एक छोटा सा दाँत छोड़ देते हैं जो धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है ।
वहीं टेंपर्ड ग्लास आपके पास मौजूद सभी विकल्पों में से सर्वश्रेष्ठ है यह एक अत्याधुनिक टेंपर्ड ग्लास कई परते होती है जो टूटने पर भी बिखरता नहीं और ना ही हाथों में लगता है ।
TPO थर्मो प्लास्टिक पॉलिथीन होता है । यह रासायनिक रूप से संबंधित प्लास्टिक है । जिसके गुणों में खरोच प्रतिरोध लोच और तेल प्रतिरोध और वृद्धि की कठोरता शामिल है । उदाहरण के लिए हल्की खरोंच आमतौर पर नर्म प्लास्टिक में बस एक छोटा सा दाँत छोड़ देते हैं जो धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है ।
वहीं टेंपर्ड ग्लास आपके पास मौजूद सभी विकल्पों में से सर्वश्रेष्ठ है यह एक अत्याधुनिक टेंपर्ड ग्लास कई परते होती है जो टूटने पर भी बिखरता नहीं और ना ही हाथों में लगता है ।








Thanks for sharing this valuable information
ReplyDeleteCustomized Phone Cases with Name